Meet the honorable office bearers of District Bar Association Waidhan.
जिला अधिवक्ता संघ, वैढ़न की ओर से आप सभी अधिवक्ताओं, एवं नागरिकों का हार्दिक स्वागत है।
हमारा उद्देश्य अधिवक्ता समुदाय की गरिमा, एकता एवं पेशेवर उत्कृष्टता को सुदृढ़ करना तथा न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने में अपना सक्रिय योगदान देना है। जिला अधिवक्ता संघ सदैव अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, विधिक ज्ञान के प्रसार तथा समाज में विधि के शासन को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम विश्वास करते हैं कि न्याय, सत्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवा की भावना ही अधिवक्ता पेशे की आधारशिला है। संघ का प्रत्येक सदस्य इन मूल्यों के प्रति समर्पित रहते हुए न्याय के उद्देश्य की पूर्ति में अपना योगदान देता रहेगा।
आप सभी के सहयोग, सुझाव एवं विश्वास के लिए धन्यवाद।
(अध्यक्ष)
जिला अधिवक्ता संघ, वैढ़न
जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश)